अंकित साह / हल्द्वानी – हल्द्वानी शहर मे रात्रि को अवैध रूप से टैक्सियों का संचालन होता है । जिससे कुमाउं बस सर्विस के लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है कई बार पुलिस और आरटीओ को शिकायत करने के बाद भी ये संचालन नही रूक पा रहा है ।जिसके चलते कुमाउं बस यूनियन के अध्यक्ष को पिछले माह भूख हड़ताल पर बैठना पडा था पॉच दिन हड़ताल पर बैठने के बाद कोतवाल नरेश चौहान के आश्वासन के बाद कुमाउं यूनियन के अध्यक्ष विजय रावत ने अपनी भूख हड़ताल तोडी । लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अवैध रूप से रात्रि में हो रही टैक्सियों के संचालन पर कोई रोक नही लग पाई । जिसके चलते फिर कुमाउं बस यूनियन के अध्यक्ष विजय रावत ने बुद्वपार्क मे अपनी भूखहडताल शुरू कर दी है । वही विजय रावत का आरोप है कि पिछले माह पुलिस द्वारा मेरी हडताल तोडने के लिये मुझसे झुठे वादे दिये गये थे लेकिन सच तो ये है कि पुलिस की मिली भगत से ये अवैध टैक्सियों का संचालन हो रहा है और जबकि हाई कोर्ट का आदेश है कि 7 बजे के बाद कोई भी वाहन पहाड पर नही चलाया जायेगा उसके बाद भी हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना हो रही है । वहीं पुलिस को चेतावनी देते हुये कहा कि अगर जल्द ही इन टैक्सियों पर रोक नही लगाई तो वे डीआईजी भवन के आवास के सामने आत्मादाह करेंगे और जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी l
























