इंद्री में 5 मई की शाम हरियाणा की स्वर्ण जयंती को समर्पित एक शाम

0
1068
इंद्री  – भाजपा महिला मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य और ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की प्रदेशअध्यक्षा  रेनू कौर सैनी ने  अपने कार्यलय में पत्रकारों से बात करते हुए  कहा कि 5 मई की शाम को इंद्री में पहली बार हरियाणा की स्वर्ण जयंती को समर्पित एक शाम संगीत के नाम प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी और हरियाणावी कलाकार सपना चौधरी व् पंजाब के शिरकत कर अपनी प्रस्तुति देगी  इस कार्यक्रम में विश्व विख्यात एस्ट्रोलॉजर श्रीआचार्य हेश योगी जी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा सरकारके कई मंत्री हरियाणावी संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले मेहनती कलाकरों को सम्मान देकरउनकी हौंसला बढ़ाई करेंगे। 
 
 सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणावी कलाकारों को मान सम्मान देने के लिएआयोजित किया जा रहा है। जो हरियाणा का अब तक का ऐतिहासिक सांस्कृति कार्यक्रमहोने जा रहा है जिसको देखने के लिए हरियाणा के कोने कोने से लोग इकठ्ठा हो रहे है औरइस कार्यक्रम के होने से जिन लोगों में सांस्कृतिक कार्यों के प्रति रूचि है वो सामने निखरकर आएगी। उन्होंने कहा की इंद्री क्षेत्र के लिय हरियाणी कल्चर पर अधिरत प्रोग्राम पहली बार हो रहा है इस कार्यकर्म में हरियाणवी कलाकार लोगो के मन को मोह लेगी।