अंकित साह/ हल्द्वानी – हल्द्वानी कैश लेश ट्रांजिक्शन को बढ़ावा मिलने के बाद हल्द्वानी में तेजी से डिजिटल क्राइम बढ़ रहा है लेकिन देहरादून में ATM के जरिए फर्जी ट्रांजिक्शन कि बड़ी वारदात होने के बाद अब हल्द्वानी पुलिस भी सकते में है इसीलिए एसएसपी ने बैंकों को सुरक्षा खुद संभालने की एडवाइजरी जारी की है, कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में पहले से साइबर क्राइम की भरमार रही है यहा तक कि एटीएम में फैबीक्विक लगाकर हैक करने की घटनाये भी बढ़ी है लेकिन देहरादून में हुई बड़ी वारदात के बाद नैनीताल एसएसपी जनमेजय खण्डूरी ने सभी बैंकों को अपने एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है जिले में 268 एटीएम में दस फीसदी में भी गार्ड्स नही है I
यही हाल एटीएम में लगे सीसीटीवी का भी है , फिलहाल पुलिस द्वारा अपनी तरफ से बैंक ग्रहको को सचेत किया जा रहा है , कि गार्ड वाले एटीएम से ही कैश ट्रांजिक्शन करे जिससे कि फ्राड की आशंका न हो |
























