बर्फ में दबा मिला दंपति का शव हो सकती है 75 साल पुरानी

0
205

नई दिल्ली – स्विट्जरलैंड़ के ग्लेशियर   की बर्फ से ढंकी आल्पस पहाड़ियों में 75 साल पहले गए दंपति के  शव को बरामद किया गया है। भारी बर्फ से दबे होने के कारण पुरुष और महिला का शरीर पूरी तरह सुरक्षित था। आपको बात दें कि 15 अगस्त 1942 के दिन ये लोग गायों का दूध निकालने के लिए गए थे और तब से नही लौटे। स्विस पुलिस ने कहा कि दक्षिण स्विट्जरलैंड में तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित स्की रिसार्ट डायबलर्ट्स मैसिफ की पहाड़ियों में गुरुवार को दोनों का शव अगल-बगल ही मिला। उनका बैकपैक, बोतल, किताब और घड़ी भी वहीं से मिली। दंपति की सात संतानें लंबे समय से पता लगा रही थीं कि आखिर उनके मां-बाप के साथ क्या हुआ। घटना के वक्त 40 साल के घड़ी निर्माता मार्सिलिन डुमोलिन और उनकी स्कूल टीचर पत्नी फ्रांसिन अपने मवेशियों को चराने के लिए पहाड़ियों की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

रिसार्ट के प्रमुख बर्नार्ड चेनेन ने कहा कि दंपति द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान के कपड़े पहने हुए थे और उनका हर सामान पूरी तरह महफूज मिला। माना जा रहा है कि खाई में गिरने का कारण दोनों की मौत हो गई। उनकी बेटी मेसिन ने कहा कि 15 अगस्त 1942 से लापता उनके माता-पिता के शव के डीएनए परीक्षण की जरूरत नहीं है।

उसे यकीन है कि ये उनके मां-बाप के ही शव हैं। मेसिन ने कहा कि लंबी खोजबीन के बाद उसे भरोसा नहीं था कि वह कभी अपने परिजनों का सही तरीके से अंतिम संस्कार कर पाएगी। उनकी बेटी बताती है कि 75 साल बाद  आई उनकी इस खबर ने मेरे अंदर एक राहत की सांस दी है।