करनाल – वीरवार दोपहर करनाल में दिनहदाड़े तीन हथियारबंद लुटेरों ने घर में घुसकर सास-बहू को बंधक बनाकर कई तोले सोने के गहने लूट लिए। बताया जा रहा है कि ये तीनो हाथ में पिस्तौल लिए हुए थे l लूटे गए ये गहने शादी के लिए दो दिन पहले ही लॉकर से निकाले गए थे। लूट की वारदात का पता चलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई l ये लूट की घटना सेक्टर-7 स्थित ग्रीन बैल्ट के पास बलवान सिंह के घर में हुई l सरेआम दिनदहाड़े घर में महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की इस वारदात से सभी कालोनीवासी हैरान और दहशत में हैं l
बताया गया है कि लूट के समय घर पर बलवान सिंह की पत्नी अंग्रेजो और पुत्रवधु सीमा चौधरी थी। लुटेरों ने घर की सारी अलमारियों का सामान टटोल कर देखा और सब सामान बाहर निकाल दिया फिर वहां से गहने अौर कैश लेकर फरार हो गए। घरवालों का कहना है कि लुटेरे करीब 35 तोले के गहने लूटकर ले गए हैं l
वहीं इस बारे में सेक्टर-6 चौकी के इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।























