रिपोर्ट – कौशल / कुल्लू – नेहरु युवा केंद्र द्वारा खंड स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन बंजार ब्लॉक की घियागी पचंायत में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न युवक मंडल व महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूह व गैर सरकारी संस्थाओं के 70 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य युवक मंडलों को संगठित कर राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल करना है। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान जय सिंह, उप प्रधान ओम प्रकाश तथा प्रथम एजुकेशन से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पुरुषोतम ठाकुर रिर्सोस पर्सन इस कार्यक्रम में रहे। नेहरु युवा कें द्र की राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवी दुर्गा शर्मा ने कार्यक्रम में आये हुये सभी
प्रतिभागियों का स्वागत किया व सभी प्रतिभागियों से स्वच्छ भारत समर इर्टरनशिप कार्यक्रम में जुडऩे की अपील की व आनॅलाइन या आफॅ लाइन रजिस्टे्रशन करवाने को कहा गया, जिसमें जिला स्तर पर विजेता रहने वाली टीम को 30 हजार, 20 हजार व 10 हजार की राशि पुरस्कार के तौर पर दी जायेगी।
कुल्लू (हिoप्रo) – नेहरु युवा केंद्र (एनवाईके) ने आयोजित की आस-पड़ोस युवा संसद
इस कार्यक्रम से जुड़ कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। तत्पश्चात प्रथम एजुकेशन से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पुरुषोतम ठाकुर ने नशे के बारे में जानकारी दी और साथ ही उन्होंनें एजुकेशन डिपार्टमेंट से रिलेटेड जानकारी लोगों को दी। उन्होनें कहा कि युवा शक्ति ही एक ऐसी पीढ़ी है जो कि समाज को बदलने में और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान निभाती है इसलिए युवाओं का सही मार्गदर्शन तथा कौशल विकास कार्यों में उनका सहयोग लेना और देना चाहिए। अंत में ग्राम पंचायत प्रधान नेवी द्वारा नेहरु युवा केंद्र का धन्यवाद किया गया कि वह युवाओं के विकास तथा संगठन के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते रहते हंै जिससे कि युवाओं को सही मार्गदर्शन हो सके। उन्होंने स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के बारे में लेागों से अपील भी की। स्वच्छता को अपनाएं और खुद भी अपने गांव, पब्लिक प्लेसेस, स्कूल, घर आदि पर सफ ाई का ध्यान रखते हुए स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी दुर्गा देवी और घनश्याम उपस्थित रहे।

























