जयपुर – क्रास रोड मॉल पर अपार्टमेंट में आग से हड़कंप

0
162

किशोर सिंह /जयपुर-  गुरुवार को  विद्याधर नगर इलाके में क्रॉस रोड मॉल पर आग लगने से अचानक  हड़कंप मच गया। आग लगने की वजह से वहां फ्लैट में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मुख्य गेट पर आग की लपटों के कारण आवासीय फ्लैट में रहने वाले सैकड़ों लोग अंदर ही फंस गए। उन्हें स्नार्कल लैडर की सहायता से मॉल की ऊपरी मंजिलों पर सीढ़ियां लगाकर सकुशल बाहर निकाला गया। छह दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

 स्थानीय लोगों को इसका पता चलता तब तक अपार्टमेंट में काफी धुंआ भर गया। आग की लपटें भी फैल गईं। इससे मुख्य गेट से निकलना आसान नहीं था। जिससे वहां रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए। वहां चीख-पुकार मच गई। तब सूचना मिलने पर फायर विभाग के अधिकारी दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे।