ददरौल विधायक मानवेन्द्र सिंह ने वर्षो से सूखी पड़ी नहर में छुड़वाया पानी

0
142

नन्दलाल /शाहजहाँपुर – पिछले कई वर्षो से कुरियाकलां की नहर में पानी न आने से यहाँ के किसानों  को अपने खेतो की बुआई  के लिए काफी मुसीबतों  का सामना करना पड़ता था किसानों की समस्या को कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। लेकिन किसी भी अधिकारी के कानो में जू तक नहीं गुंजी| वही विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ददरौल विधायक मानवेन्द्र सिंह ने भी नहर में पानी छुड़वाने को लेकर कमर कस ली थी। वर्षो बाद नहर में पानी देख हर कोई अचंभित है। इस क्षेत्र के किसानों की सबसे बड़ी समस्या यहां की नहर में पानी न आना की थी। किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए इंजन बोरिंग का सहारा लेना पड़ता था, जिससे फसलों की ठीक से सिंचाई नही हो पाती थी और पैसे भी बहुत खर्च हो जाते थे। अपने विधानसभा चुनाव के दौरान मानवेन्द्र सिंह ने महसूस किया कि किसानों को नहर में पानी की बहुत आवश्यकता है। लगभग हर गांव में चुनाव के समय  वोट मांगते समय मानवेन्द्र सिंह से किसानों ने एक ही मांग थी कि उनको अपनी फसलों की सिंचाई के लिए नहर का पानी मिलने लगे। चुनाव जीतने के बाद मानवेन्द्र सिंह भी किसानों को किये गए वादे को पूरा करने के लिए लग गए। कई बार अधिकारियों से बात की सिंचाई मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक किसानों की समस्या पहुँचाई। लगभग एक साल की मेहनत के बाद विधायक मानवेन्द्र सिंह की मेहनत रंग लाई और वर्षो बाद कुर्रिया कलाँ की नहर में पानी देखकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। नहर में पानी आने के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि विधायक जी उनको यहां के उत्पति बन्दरों से भी निजात दिला देंगे। क्षेत्रीय किसानों और ग्रामीणों ने ददरौल विधायक मानवेन्द्र सिंह के इस काम सराहना की।