नन्दलाल/ शाहजहांपुर – सपा नेता नरेश अग्रवाल द्वारा हिन्दू देवी देवताओं पर दिये गये विवादित बयान पर लोगों का गुस्सा रूकने का नाम नही ले रहा है। इसी के चलते यूपी के शाहजहांपुर में युवा हिन्दू वाहिनी ने सपा नेता नरेश अग्रवाल की अर्थी निकाल कर अपना विरोध प्रकट किया। सपा नेता के बयान से नाराज लोगों ने मांग की है कि सपा नेता को पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए। दरअसल सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कल सदन में देवी देवताओं पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद अब नरेश अग्रवाल के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए है। इसी के चलते यहां भी युवा हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता नरेश अग्रवाल की अर्थी निकालकर उसे पूरे शहर में घुमाया। इस दौरान युवा हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी और नरेश अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नरेश अग्रवाल की अर्थी को खिरनी बाग चोराहे पर आग के हवाले कर दिया गया। युवा हिन्दू वाहिनी ने चेतावनी दी है कि हिन्दू देवी देवताओं को अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाशत नही किया जायेगा। साथ उन्होने मांग की है कि नरेश अग्रवाल को तत्काल राज्य सभा से इस्तीफा दे देना चाहिए और वो पूरे देश से माफी मांगे वरना हिन्दू संगठन सड़कों पर उग्र आन्दोलन करने को मजबूर होगा।