कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल के भीमताल में बिड़ला संस्थान एवं उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एंव अनुसंधान संस्था देहरादून द्वारा आयोजित दो दिवसीय तृतीय आइइइ अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार के प्रदेश के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आज के समय इन्टरनेट आॅफ थिंग्स बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इन्टरनेट ने पूरे देश दुनिया को एक सूत्र में जोडते हुये दूरिया बहुत कम कर दी हैं , वहीं आधुनिक ज्ञान, संवाद का संम्पेक्षण त्वरित हो गया है। उन्होने कहा कि तकनीकी शिक्षा का ज्यों-ज्यों विकास हो रहा है भारत प्रोद्योगिकी के क्षेत्र मे आगे बढ रहा है। इन्टरनैट आॅफ थिंग्स का प्रयोग हर क्षेत्र मे जैसे एनर्जी, पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, स्मार्ट सिटी एवं अन्य क्षेत्रों मे दिनो दिन बढ रहा है। उत्तराखण्ड जैसे जटिल भौगोलिक संरचना वाले प्रदेश में डिजिटल का उपयोग गांव-गांव तक होना अति आवश्यक है। उन्होने कहा कि ऐसे सेमिनारों का आयोजन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि शिक्षा हमें अच्छा इंसान बनाती है हमे जीवन में एक लक्ष्य को रखकर आगे बढना है, आयोजक द्वारा सेमिनार में आये आस्ट्रेलिया, पोलेण्ड, अमेेरिका, टेक्सास के साथ ही भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आये सभी वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया।























