नैनीताल – गाँव बसाओ प्रदेश बचाव ,रथ यात्रा को जोरदार स्वागत

0
146
रिपोर्ट – कान्तापाल/ नैनीताल – उत्तराखंड क्रान्ति दल ने नैनीताल के तल्लीताल गांधी पार्क में रुद्रपुर से नैनीताल पहुची गाँव बसाओ प्रदेश बचाव रथ यात्रा को जोरदार स्वागत किया। उक्रांद पूर्व विधायक ने कहा उत्तराखंड राज्य गठन के लिए यहां के लोगो ने जो कुर्बानियां दी है। उसका एक ही मकसद था पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आए। लेकिन राज्य गठन के 18 साल बाद भी सरकारों ने जन भावनाओं  के विपरीत काम करते हुए उत्तराखंड बनाने के सपने को चकनाचूर किया है। आज भी गाँवो से पलायन बदस्तूर जारी है गाँव भुतहा होते जा रहे है। नारायण सिंह जंतवाल ने कहा सरकार राज्य में पंचेस्वर जैसे बड़े बांधों पर प्रतिबंध लगाने के साथ बंद पड़ी इकाइयों को पुनः प्रारम्भ करे। ताकि पहाड़ो से लगातार हो रहे पलायन को रोका जा सके। रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकारों को जगाना है।