कान्तापाल/ नैनीताल – कुमाऊं विश्वविघालय के दीक्षांत समारोह की तारीख तय कर दी गई है। 30 अप्रैल को नैनीताल में होने वाले इस दिक्षांत समारोह के लिये कुमाऊं विश्वविघालय ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। आज उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत भी विश्वविघालय पहुंचे जहां उन्हौने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की बैठक ली है। इस दौरान बताया गया कि इस बार दीक्षांत समारोह अंग्रेजी गाउन के बजाए भारत की परम्परा की वेशभूषा होगी। विश्वविघायल ने धन सिंह रावत को बताया कि दीक्षांत समारोह में पहाड़ी ड्रेस के साथ यहां के राज्य पक्षी मोनाल,परम्परा ऐपण के साथ कुमाऊं और गढावल रैजिमेंट को भी दर्शाया गया है। इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत ड़ोभाल को इस दौरान मानद उपाधि दी जायेगी।
























