नैनीताल – नगर पालिका और फड कारोबारियों के बीच चल रहे विवाद में मचा हंगामा

0
191

कान्तापाल / नैनीताल – नैनीताल में बीते कई दिनों से नगर पालिका और फड कारोबारियों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है, आज नैनीताल के पंत पार्क में फड लगाने को लेकर फड खोखा कारोबारि यों  के बीच जमकर विवाद हुआ, इसी बीच एक फड कारोबारी ने केरोसिन से भरी बोतल अपने और भीड के उपर डाल दी, जिस् से  कुछ समय के लिए प्रशासन में हडकम्प मच गया, फड कारोबारियों  का कहना है कि अगर उनको नगर पलिका द्वारा फड नहीं  लगाने दिया जाएगा तो वो लोग सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे।
आपको बता दें कि हाईकोर्ट  के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा नैनीताल के पंत पार्क में लगे अवैध फड और खोखों  को हटाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से पालिका, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार लग रहे अवैध फड खोखों  को हटाने में जुटा हुआ है, लेकिन बार बार फड खोखा व्यापारी पंत पार्क में दुकानें लगा रहे हैं ,,, और आज भी एक टीम जब इन फडों  को हटाने पहुंची तो वहां  नगर पालिका और फड खोखा कारोबारियों  के बीच जम कर विवाद हुआ और नगर पालिका की टीम के साथ हाथापाई भी हुई।