नैनीताल – नैनीताल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

0
125

रिपोर्ट – कान्ता पाल /नैनीताल – निकाय चुनाव के महापर्व पर अध्यक्ष पद के कांग्रेस  प्रत्याशी  सचिन नेगी के प्रचार को धार देने नैनीताल पहुचे  कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने बैठक कर एकजुट होने को कहा। साथ ही  कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अनुग्रह नारायण ने समर्थकों  के साथ जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगे। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा मोदी सरकार जीएसटी, नोटबंदी, घोटालों में पारदर्शिता करने के लिए आए थे आज स्वंय ही राफेल का दाम नही बता रही है। मोदी सरकार केवल कारपोरेट घराने के लोगो को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है उन्हे आम जनता से कुछ लेना देना नही है। सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार से परेशान है जिसका जवाब सभी मिलकर भाजपा को चुनाव मे देगें। उन्होने कहा काग्रेंस चहुंमुखी विकास के लिए संकल्प बंध है। अनुग्रह नारायण सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा हार के डर से निकाय चुनाव नही कराना चाह रही है। लेकिन 74वें संसोधन के कारण सरकार को चुनाव कराने पडे। उन्होने कहा निकाय चुनाव आगामी चुनाव को दिशा देने वाला चुनाव बताया।