रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल में आज गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीद दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा द्वारा श्री.गुरु ग्रंथ साहिब जी की शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा मल्लीताल स्थित गुरूद्वारे से मॉल रोड होते हुए वापस गुरुद्वारे पहुँची। शोभायात्रा में अमृतसर, बाजपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी के श्रद्धालु इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए नैनीताल पहुँचे है। झांकी मे कलाकरों ने अपनी कलाओं व् करतब का सुन्दर प्रदर्शन किया।

सैकड़ों की संख्या में सिक्ख धर्म के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने इस शोभायात्रा में शिरकत करने के साथ ही शब्द कीर्तन गाते हुए मार्च किया। शोभायात्रा के दौरान नैनीताल पहुंचे पर्यटकों भी शोभायात्रा का हिस्सा बने।
गुरुद्वारा सिंह सभा के सचिव अमरप्रीत ने बताया सिखों के 5वें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस पर नैनीताल में नई मिसाल पेश की गई है..इस साल से सिख समुदाय के लोगों ने धरती को हरा भरा करने के लिए पौधारोपण करने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए जगह जगहों पर लंगर लगाया गया।
























