करनाल- STF ने विदेशी हथियार समेत 3 बदमाश किये गिरफ्तार

0
9

करनाल : करनाल एसटीएफ टीम ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर की हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार STF ने आरोपी के कब्जे से दो ऑटोमेटिक गन और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों आशु और विकास को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी और उसके साथी काला राणा गैंग से जुड़े हुए हैं और फिरौती मांगने का काम करते थे। यदि कोई व्यक्ति उनकी मांग पूरी नहीं करता था तो उसे डराने-धमकाने के लिए फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी शुभम से पूछताछ के दौरान ये भी खुलासा हुआ कि इन्होंने पहले पंजाब के कपूरथला, लुधियाना, मोहाली, फगवाड़ा में भी गोलियां चलाई हुई थी। पुलिस के अनुसार, शुभम कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर की हत्या करने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही  एसटीएफ  ने उसे दबोच लिया। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई है। अब उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।