कान्तापाल / नैनीताल – दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंचे युवा दंपति पर्यटक को नैनीताल की शांत वादियों में फोटों खिचाना महंगा पड़ गया। ये युवा दंपति टैक्सी से नैनीताल के पर्यटक स्थलों को देखने जा रहे थे नैनीताल से कुछ ही दूर भूमियाधार के समीप पहाड़ी में युवती फोटो खिचाते वक्त गहरी खाई में जा गिरी,जहां युवती की मौके पर ही मौत हो गयी, युवती का पति सादाब और टैक्सी चालक ने खाई से युवती को निकालकर जिला अस्पताल ले आये जहा डक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया,डक्टरों की सूचना पर अस्पताल पहुंची मल्लीताल पुलिस से शव को शव गृह में रख कर परिजनों को घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है की मृतक युवती तमन्ना और सादाब की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पत्नी की मौत के बाद पति सादाब बेहोशी की हालत में है,तो वही परिजन भी दिल्ली से नैनीताल के लिए रवाना हो चुके है।
























