कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल के भीमताल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के पर्यटन मंत्री प्रकाश पंत पहुंचे रंगारंग कार्यक्रम के साथ भीमताल रामलीला ग्राउंड में विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए और मंच के माध्यम से बेटी को बचाने का आव्हान किया गया इन छोटे-छोटे बच्चों ने अपने नाच के माध्यम से लोगों में घर में पल् रही बालिका को बचाने के लिए स्थानीय लोगों को आगे आने को कहा गया ताकि बेटियों को बचाया जा सके वह उन्हें पढ़ाया जा सके । इस मौके पर पहुंचे पर्यटन मंत्री ने कहा की समाज को सुरक्षित रखने के लिए बेटियों को सुरक्षित रखना होगा बेटियों परिवार का बोझ नहीं बल्कि इसका सम्मान है भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले यह कार्यक्रम किया गया है जो बहुत सराहनीय है यहां वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को बोझ नहीं समझना चाहिए , वह एक अनमोल धन है उत्तराखंड में बेटियों नेे परचम लहराया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों में अब बदलाव आ रहा है ।लेकिन राज्य सरकार अभी भी इसे गंभीरता से ले रही है बेटियों को हर हाल में बचाना आवश्यक है।
























