रिपोर्ट – कान्तापाल / नैनीताल – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल द्वारा तंबाकू छुड़ाने के हस्ताक्षर अभियाान मुहिम का शुभारम्भ किया। जनजागरूकता लाने के लिए स्कूली बच्चों ने हाथो में बैनर लेकर तंबाकू से हाने वाली हानि के स्लोग्नो लिखे बैनर लेकर पंत पार्क मल्लीताल से रैली निकालने से साथ ही स्कूली बच्चो ने जोश के साथ लोगो को जागरूक करने के लिए नारे लगाए। बच्चो ने कहा आज का युवा अपनी समस्या के समाधान के लिए नशे का आदि होते जा रहा है। जिससे समाज में अपराध की घटनाएं बढती जा रही है और युवा पीढी खोखली होती जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा पूरे विश्व में तम्बाकू के सेवन से प्रतिवर्ष 20 लाख लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड रहा है। हम सभी लोगो को प्रयास कर अपने आसपास में जो लोग तंबाकू और नशे के सेवन कर रहे है उनको तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी से अवगत कराएं व तम्बाकू छोड़ने के प्रेरित करना होगा तभी इस पर काबू पाया जा सकेगा।
























