रिपोर्ट – अंकित साह / हल्द्वानी – पूरे देश में चल रही बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का असर आज दूसरे दिन भी देखने को मिला , कुमाऊं के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी शहर में समस्त बैंक बंद नजर आए , बैंक की हड़ताल से जनता को दिक्कते हो रही हैं तो वहीं बैंक के कर्मचारी भी अपनी समस्या सुनाने में लगे हुए है आपको बता दें कि कल से समस्त बैंक कर्मचारी वेतन विसंगति की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं अपना दसवां वेतन समझौता लागू ना हो पाने की मुख्य मांग को लेकर देश के सभी सरकारी और अर्ध सरकारी बैंको के लगभग 10 लाख बैंक कर्मचारी, केन्द्र सरकार के खिलाफ दो दिनों की पूर्ण हड़ताल पर चले गये है बैंक कर्मचारीयों का कहना है कि बैंक कर्मचारियों का नवम्बर 2017 से दसवां वेतन समझौता होना था, वो केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा रोक दिया गया है जिसका बैंक कर्मचारी संगठन विरोध करता है, वहीं बैंक कर्मचारियों और के 0एन0 शर्मा महामंत्री उत्तराखंड स्टेट बैंक और महेन्दर तड़ागी उपमहामंत्री दिल्ली सर्कल स्टेट बैंक का यह भी कहना था कि और वह केन्द्र सरकार को यह भी चेताना चाहते हैं कि अगर हमारी इन मांगों को आगे नहीं माना गया तो जल्द ही देश के सभी बैंक कर्मचारी अनिश्चित समय के लिये कार्य बहिष्कार कर धरने पर चले जायेगें। वहीं बैंक के चक्कर लगा रहे आम जनता को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है उनके अनुसार बैंक में हड़ताल होने से उनको पैसे के लेंन देन में दिक्क़तें हो रही हैं l बैंक के कई काम नहीं हो पा रहे हैं जिस से उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l























