कान्तापाल /नैनीताल -नैनीताल पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आज राज्य अतिथि गृह में काग्रेंस कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। हरीश रावत ने काग्रेंस कार्यकर्ताओ के साथ 2019 के चुनाव को लेकर बैठक की। नैनीताल पहुचे हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा उत्तराखण्ड में कृषि विकास दर के साथ सेवा विकास दर भाजपा शासन में लगातार गिर रही है जबकि काग्रेंस के समय मे कृषि विकास दर 5.5 प्रतिशत और सेवा विकास दर 12 प्रतिशत थी। उन्होने कहा राज्य सरकार विकास के लिए पैसा नही दे रही है। जिसका असर आने वाले समय मे विकास दर में पडे़गा।
पत्रकार वार्ता में हरीश रावत ने कहा 2019 चुनाव उनके लिए चुनौती है लेकिन वे चुनौती को स्वीकार करते हुए लडाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होने कहा जहा भाजपा देश में कांग्रेस मुक्त सरकार बनाना चाहती है वही वे कांग्रेस युक्त सरकार बनाने के लिए पूरी कमर कसे हुए है हरीश रावत ने कहा हार को जीत में बदलना है वे एक संघर्षशील यो़द्धा के रूप में मौदान मे डटे रहेगे। उन्होने भाजपा के काग्रेंस मुक्त भारत बनाने पर चुटकी लेते हुए कहा महाभारत में भी पांडव को कमजोर समझा था लेकिन जीत पांडवो की ही हुई थी।
























