न्यू ईयर सेलिब्रेशन में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक

0
260

कौशल / कुल्लू  –  कुल्वी संस्कृति के प्रचार के लिए जल्द ही एक रियलटी शो का आयोजन किया जा रहा हैं ताकि घाटी की प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके। कुल्लू के परिधि गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते राम वीडियो प्रोडक्शन के संचालक राम चौहान ने बताया कि रियलटी शो में प्रदेश के बेहतरीन संगीतकार व गायक अपनी निर्णायक भूमिका में नजऱ आएंगे और यह शो नववर्ष 2018  में शो को जल्द ही यू टयूब सहित अन्य टीवी चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। राम चौहान ने कहा कि इसी कड़ी में 30 दिसंबर को भी एक न्यू ईयर सेलिब्रेशन शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला कुल्लू से पहले वॉइस ऑफ़ हिमालय रमेश ठाकुर, लोकगायक कुशल वर्मा, बंजार से लोकगायक जगदीश शर्मा, रामपुर सराहन से विकी राजटा , बुशेहरी लोकगायक राज ठाकुर और एसी भारद्वाज, धरोहर डांस ग्रुप शिमला, डीडी पंजाबी के रियलिटी शो हँसाने का मुखिया कौन के कॉमेडी कलाकार ज्वाली  से प्रिंस गर्ग, हिमाचल  प्रदेश साथ . साथ  देश विदेश में लोक संस्कृति में पहचान बना चुके प्रसिद्ध कॉमेडी टीम ऊझी रा खापरा भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस शो में हैवन  ग्रुप के चैयरमेन जितेंद्र ठाकुर बतौर मुख्यतिथि  शिरकत करेंगे।  राम चौहान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि  यह न्यू सेलिब्रेशन में हिमाचल की लोक संस्कृति पर व लोकगीत को एक अलग पहचान देने के लिए इस शो का आयोजन किया जा रहा है। 31 दिसंबर को शाम यूट्यूब व लोकल चैनल पर दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा जल्द ही राम वीडियो प्रोडक्शन द्वारा अप्रैल माह में  गायन रियलिटी शो वॉइस ऑफ कुल्लू के ऑडिशन पुरे कुल्लू में किये जायेंगे ताकि गाँव में छुपी युवा प्रतिभा को एक मंच प्रदान किया जा सके । 30 दिसंबर को होने वाले शो में आज के समय में समाज में फैली कुरितियों और पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के बारे में भी गानों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। गायक भी आपसी तालमेल से पूरे प्रदेश की संस्कृति को एक अलग पहचान देंगे। राम ने बताया कि आज के समय में पारंपरिक पहाड़ी गीतों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है जो गलत है।  लेकिन पुराने गानों के स्वरूप को वैसा ही रहने दिया जाएगा ताकि कुल्लू की समृद्ध धरोहर को बाहरी राज्यों में भी समान मिल सके। न्यू ईयर सेलिब्रेशन में डांस कुल्लू डांस के टॉप 8 फाइनलिस्ट भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखायेंगे और डी पाइरेटस डांस अकादमी कुल्लू व डांस कुल्लू डांस में मास्टर की भूमिका  निभा रहे नितीश और सूरज भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर राजेंद्र आचार्य ललित कुमार ,जगदीश शर्मा ,अजय ठाकुर, सूरज ,नितीश आदि मौजूद रहे।

फोटो कैपशन-पत्रकारों को संबोंधित करते हुए डांस कुल्लू डांस के पदाधिकारी