पानीपत – दुर्गाशक्ति एप पर लाल बटन दबाओ , तुरंत छेड़छाड़ करने वालों को काबू करवाओ

0
242

पानीपत – करनाल के बाद अब पानीपत में भी दुर्गाशक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया । आज जिला मे दुर्गाशक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई है। उप पुलिस अधीक्षक हैडक्वाटर जगदीप सिंह दून, नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक महिला विरूध अपराध  विधावती व उप पुलिस अधीक्षक पानीपत  बिजेन्द्र सिंह  ने शनिवार को स्थानीय सैक्टर 13/17 में स्थित महिला पुलिस थाना के प्रागण से दुर्गाशक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उप पुलिस अधीक्षक  विधावती ने बताया की सभी गाड़ियां जिला के स्कूल, कालेज, सार्वजनिक स्थान, शिक्षण संस्थानों के आस पास निरंतर गश्त करते हुए असमाजिक तत्वों पर विशेष रूप से नजर रखेगें। दुर्गाशक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की प्रत्येक गाड़ी पर विशेष  प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त महिला व पुरूष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

उन्होनें बताया कि  हरियाणा पुलिस द्वारा गत 12 जुलाई को मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल द्वारा दुर्गाशक्ति ऐप का शुभारंभ किया जा चुका है। जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारगर साबित होगा। पानीपत की सभी महिलाओं/लड़कियों से अनुरोध है कि दुर्गाशक्ति एप को मोबाईल के प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। एप की सहायता से महिलाए/छात्राए एक बटन दबाकर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। ऐप की मदद से उक्त महिला की डिटेल व लोकेशन पुलिस को प्राप्त होगी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तुरंत पीड़िता से संपर्क करेगी तथा उसकी लोकेशन पर पहुंचकर सहायता करेंगी।

उप पुलिस अधीक्षक विधावती  ने मतलोडा स्थित गर्वमैंट गर्ल कालेज मे पहुंचकर सभी छात्राओं को दुर्गाशक्ति एप के बारें बारीकी से जानकारी देनें के साथ-साथ अपनी टीम के जरियें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। उन्होनें छात्राओं को संबोधित करतें हुए कहा की महिलाओ/छात्राओं को अब डरनें की जरूरत नही है। उनकी सुरक्षा के लिए जिला पुलिस के अतिरिक्त दुर्गाशक्ति रैपिड एक्शन फोर्स हर समय तैयार है। स्कूल, बाजार, सफर के दोरान या अन्य स्थानों पर कोई भी असमाजिक तत्व किस्म का युवक छेड़छाड़ या छिटाकसी करने की हरकत करे तो आरोपी को तुरंत सबक सिखानें के लिए सिर्फ महिलाओं/छात्राओं को अपनें मोबाईल फोन मे दुर्गा शक्ति ऐप को डाउनलोड करके रखना होगा और पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए एप मे दिए लाल रंग के बटन को क्लीक करना होगा। सहायता के लिए टीम तुरंत उनके पास पहुचं जाएगी। कालेज प्राचार्य जगबीर सिह व उनके स्टाफ ने इसके लिए पुलिस अधीक्षक  मनबीर सिंह व महिला विरूध अपराध उप पुलिस अधीक्षक  विधावती व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।