पानीपत – पुलिस ने स्कूल और बस्तियों मे जाकर दी महिलाओं व छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप की जानकारी

0
371

पानीपत – पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह के कुशल दिशा निर्देशानुसार जिला पुलिस की टीमों ने शनिवार को विभिन्न स्कूलो व आवासीय बस्तियों मे जाकर महिलाओं व छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप बारें जानकारी उपलब्ध करवा एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रेखा ने शनिवार को जवाहर नवोदय विधालय नोल्था, गर्वमेंट स्कूल इसराना, रामनरायण स्कूल व आर्य स्कूल इसराना की छात्राओं तथा महिला स्टाफ को दुर्गा शक्ति एप बारे जानकारी दे दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवाया। उन्होनें छात्राओं व महिला स्टाफ को जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा शक्ति एप का प्रयोग करके महिलाए/छात्राए संकट की घड़ी पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। इस एप पर एक क्लीक करते ही महिला की पूरी लोकेशन पुलिस के पास पहुचं जाएगी और पुलिस चंद ही मिनटों मे सहायता के लिए आपके पास पहुचं जाएगी। उन्होनें बताया की महिलाए/छात्राए अपने आप को असुरक्षित न समझे वह किसी भी संकट की घड़ी मे एप की सहायता ले मंनचले किस्म के युवकों को सबक सिखा सकती है।

उन्होनें उपस्थित छात्राओं/महिलाओं को एप डाउनलोड करवाते हुए उसके फंक्शन के बारे अवगत करवाते हुए बताया की प्ले स्टोर मे दुर्गा शक्ति एप टाईप करते ही आपके सामने दुर्गा शक्ति एप का आईकन आ जाएगा। उसके बाद उसको इंस्टाल करके ओपन करे, उसके बाद साईन अप पर जाकर अपना नाम मोबाईल नंबर, चार अकों का कोई भी पिन जो आपको पसंद हो, उसके बाद किसी रिश्तेदार, जानकार व घरवालों का एमरजैंसी नंबर टाईप करें, उसके बाद अपना ब्लड ग्रुप डालकर रजिस्टर करके अपना मोबाईल व चार अंकों का पिन डालकर इसको लाग ईन करे।

स्कूल प्रिसिपल, महिला स्टाफ, व छात्राओं ने इसके लिए प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। जिला पुलिस द्वारा जागरूक अभियान निरंतर जारी रहेगा।