किशोर सिंह/ अलवर- राजस्थान के अलवर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर में सो रहे परिवार के पांच सदस्यों की चाकूओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार अलवर जिले के शिवाजी पार्क कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार सोमवार की रात चैन से सोया था। उन्हे ये नहीं पता था कि ये रात उनके जीवन की आखिरी रात होगी। गला रेतकर की गई हत्या में चार मासूम बच्चे भी सम्मलित हैं। घटना के बारे में सुबह करीब छह बजे पता लगा जब मृतक की पत्नी अपने पति व बच्चों को जगाने के लिए नीचे आई। दरअसल मामला अलवर के शिवाजी पार्क क्षेत्र का है।
मृतकों में पिता और चार बच्चे बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि परिवार का मुखिया हैवेल्स कंपनी में काम करता था और यहां शिवाजी पार्क में अपने परिवार संग किराये से रहता था। पांचों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। यहां एक किराए के घर में बनवारी लाल अपने परिवार के साथ रह रहा था। फैक्ट्री में काम करने वाला बनवारी लाल अपने चार बच्चों के साथ घर में नीचे सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी संतोष अपनी बहन और एक बच्चे व सास के साथ छत पर सो रही थी। आज सुबह जब संतोष अपने पति को जगाने नीचे आई, तो बनवारी लाल व चार बच्चों को खून से सने देखकर चीखती हुई बेहोश हो गई।