प्रदेश में आधुनिक भंडारण का निर्माण करवाया जाएगा – कर्णदेव काम्बोज

0
151

इन्द्री – हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में विधवा व दिव्यांग पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे पात्रों को  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आईएवाई का लाभ देने तथा गेंहू का एक भी दाना बारिश के कारण खराब ना हो इसके  लिए सरकार द्वारा भंडारण की उचित व्यवस्था के लिए पायलट परियोजना को शीघ्र ही मूल रूप दिया जाएगा।
मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने शुक्रवार को स्थानीय सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में आयोजित खुला दरबार के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में समान विकास करवा रही है। विकास प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति तक मिले इसके लिए हरियाणा सरकार शीघ्र ही विधवा व दिव्यांग पेंशन कर लाभ प्राप्त कर रहे व्यक्ति को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आईएवाई श्रेणी का लाभ देनी की योजना बना रही है, इस योजना के लागू होने से करीब 10 से 12 लाख व्यक्तियों को आईएवाई श्रेणी का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में गेंहू के रख-रखाव के लिए आधुनिक भंडारण का निर्माण करवाया जाएगा, शीघ्र ही प्रदेश में इस पायलट परियोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही है, आने वाले समय में इस विधानसभा क्षेत्र में करोडो रुपये के विकास कार्य करवाए जाएगें।
उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार सभी वर्गों के समान विकास करवाने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों की गेंहू व गन्ने के मूल्य में बढौतरी की है। इतना ही नहीं हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की मांग पर सभी शुगर मिलों को समय से पहले चालू किया है, इन मिलों के माध्यम से किसानों को एक-एक गन्ना खरीदा जाएगा। सरकार ने लक्ष्य तय किया है कि वर्ष 2022 तक किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य देकर उनकी आय दौगुनी की जाएगी। मंत्री के खुले दरबार में क्षेत्र के करीब 107 लोगों ने बिजली, पानी, सडक़ बनाने, बीपीएल का राशन कार्ड बनवाने तथा चौपाल बनाने के लिए अनुदान देने सम्बन्धित थी, जिनका मंत्री ने अधिकारियों के सहयोग से निराकरण करवाया। जनता दरबार प्रत्येक शुक्रवार को लगाया जाता है।