मंत्री कांबोज ने होली पर पानी व्यर्थ बर्बाद न करने की सलाह दी

0
140

इंद्री – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने सभी इंद्री हलका वासियों एंव प्रदेश वासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गांव शेरगढ़ टापू में गांववासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और रंग गुलाल लगाया। उन्होंने कहा कि होली का त्योंहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योंहार है इसलिए सभी को मिलजुल कर परस्पर प्रेम भाव से यह त्योंहार मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी अमूल्य है होली पर इसे व्यर्थ बर्बाद न करें। इस त्योंहार पर सभी मनमुटाव को दूर कर भाईचारे का वातावरण बनाना चाहिए।