मुंबई – आज १ मई को मजदूर दिवस के मौक़े पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और भाजयुमो, मुंबई के अध्यक्ष मोहित कम्बोज के नेतृत्व में भाजयुमो, मुंबई की ओर से शहर के सभी 36 विधान सभा क्षेत्रों में शहर को साफ़ सुथरा रखने वाले सभी कर्मचारियों का स्वागत और सम्मान किया गया।
भाजयुमों, मुंबई की नवनियुक्त टीम ने कोलाबा से दहिसर, मुलुंड और मानखुर्द तक पर विधान सभा क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए और सफाई के कार्य से जुड़े लोगों का सम्मान किया।स्वच्छ भारत अभियान में सफाई कर्मचारियों के सहयोग का महत्व बताया गया ा
कर्मचारियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन का जिक्र करते हुए कम्बोज ने कहा कि मुंबई शहर अगर देश के साफ़ सुथरे शहरों में से एक है तो इसका श्रेय यहां के सफाई कर्मचारियों को जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर को साफ़ सुथरा रखने में सफाई कर्मचारियों को सहयोग दें।
कम्बोज ने कहा कि मुंबई में रोजाना क़रीब 8000मैट्रिक टन कचरा निकलता है। इतनी बड़ी मात्रा में निकलने वाले कचरे को डिस्पोज़ करके सफाई कर्मचारी शहर को साफ सुथरा रखते हैं और देश के स्वच्छ भारत अभियान में सबसे महत्वूर्ण योगदान देते हैं , इसीलिए भाजयुमो ने मजदूर दिवस पर इन सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया, क्योंकि सम्मान के असली हकदार सफ़ाई कर्मचारी ही हैं ा

























