महंत चांदनाथ के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम योगी ,मनोहर लाल ,व वसुंधरा राजे

0
243

किशोर सिंह – रोहतक/ अलवर – अलवर के भाजपा सांसद एवं बोहर मठ के महंत चांदनाथ का शनिवार रात 12  बजे निधन हो गया। वह 61  वर्ष के थे। रविवार के दिन उनका पार्थिव शरीर बाबा मस्तनाथ मठ में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था। उन्हें अंतिम समाधि अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में ही दी गई । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल , राजस्थान की सीएम बसुंधरा राजे सहित देश के विभिन्न हिस्सों से साधु संत भी यहां महंत के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद महंत चांदनाथ रात 12 बजे अंतिम सांस ली। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हुआ। वह पिछले काफी समय से बीमार थे और उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था।

इस बात की पुष्टि राजस्थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट के जरिए की थी  । इस पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, ‘अलवर सांसद श्री महंत चांदनाथ जी के निधन पर शोक व्यक्त करती हूँ, उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है’ साथ ही पीएमओ की तरफ से भी उनके निधन पर शोक जताया गया है। वहीं पीएम ने कहा कि अपने सामाजिक कार्यों के लिए वह याद किए जाते रहेंगे। पीएमओ द्वारा इस बाबत ट्वीट किया गया

चांदनाथ रोहतक के बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल के महंत थे। अपनी अस्वस्थता के चलते उन्होंने करीब दो महीने पहले, 29 जुलाई को ही अपने अस्थल के उत्तराधिकारी की घोषणा की थी। महंत चांदनाथ श्रेयोनाथ योगी के पुत्र थे और 21 जून 1956 को दिल्ली के बेगमपुर में उनका जन्म हुआ था। डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त महंत ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से बीए ऑनर्स किया था। हठ योग को प्रोत्साहन देने वाले महंत चांदनाथ 18 वर्ष की आयु में ही नाथ साधु बन गए थे। वे मासिक पत्रिका मस्तनाथ वाणी का भी प्रकाशन करते थे। उन्होंने हिस्ट्री ऑफ मठ अस्थल बोहर कई किताबों का भी प्रकाशन किया।

महंत चांदनाथ समाज सेवा में तत्पर रहे। उन्होंने रोहतक और हनुमानगढ़ में चेरिटेबल अस्पतालों का संचालन किया। उनकी पांच गौशालाएं भी थीं। अलवर में इनका कार्यालय हीरानाथ आश्रम, मोरी फाटक के पास था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने शोक जताया है।