महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार हो रहे हैं इस सरकार के समय – सैयद आलम

0
180

सुमित/ पानीपत – आम आदमी पार्टी की केंद्रीय कमेटी की तरफ से जब से हरियाणा में विधानसभा की  सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है तभी से प्रदेश में सुस्त पड़े संगठन में जान फूंकने के लिए  संगठन  के पदाधिकारी दिन रात एक कर रहे  है  आज स्काईलार्क पर्यटन केंद्र के परिसर में हुई संगठन की बैठक में आप के प्रदेश सह संगठन मंत्री सैयद आलम पहुंचे और इस बात पर चर्चा की कैसे पानीपत ग्रामीण में संगठन को मजबूत किया जाये।

पानीपत स्काईलार्क पर्यटन केंद्र के परिसर में हुई आम आदमी पार्टी की बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की जिला संगठन मंत्री अनिल पांडे ने बताया कि आज का मुख्य मुद्दा पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का विस्तार कैसे किया जाये इस पर चर्चा की गई।  वहीं संगठन को मजबूत करने व् उसका ग्रामीण स्तर तक विस्तार करने की रणनीति बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के सह संगठन मंत्री सैयद आलम मीटिंग में पहुंचे उन्होंने बताया की पार्टी की तरफ से बदलो हरियाणा रथ यात्रा एक दिसंबर से निकाली जा चुकी है जिसका मकसद हरियाणा के गाँव गाँव व् गली गली आम आदमी पार्टी से लोगो को जोड़ना हे ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की सरकार बनाई जा सके। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा पिंकी सिंह ने कहा -पार्टी से महिलायें  बड़ी संख्या में जुड़ रही है l महिला मोर्चा की अध्यक्षा ने हरियाणा में महिला सुरक्षा के सवाल पर कहा की 3 साल से हरियाणा सरकार क्या कर रही है अभी तक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कानून नहीं बनाया। आये  दिन महिलाओ व् बच्चियों पर अत्याचार हो रहे हैं बीते दिन हिसार फिर एक मासूम बच्ची दरिंदे का शिकार हो गई यह सरकार के लिए बड़ी शर्म की बात है।