मॉडल टाउन वाल्मिकी बस्ती के परिवारों का सैक्टर 16 में किया जाएंगा पुर्नवास – सुभाष चन्द्र

0
203

करनाल – स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र ने कहा कि करीब 40 वर्षों से मॉडल टाउन स्थित वाल्मिकी बस्ती के मामले को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीच का रास्ता निकाल कर वाल्मिकी समाज के करीब 259 परिवारों को सैक्टर 16 में 50-50 गज के रिहायशी प्लांट देने का निर्णय लिया है। इन प्लांटो पर मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा 2 लाख रूपए का अनुदान भी दिया जाएगा। इन प्लांटो के लिए सरकार को पात्र परिवार ने एक लाख रूपये की राशि 100 किस्तों मेें देनी होगी।

उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र ने स्थानीय पी0डब्ल्यू0डी0 विश्राम गृह में सोमवार को पत्रकारों से रू-ब-रू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों तक मॉडल टाउन स्थित वाल्मिकी बस्ती का विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें पिछले 5 महिने पहले वाल्मिकी बस्ती के परिवारों व विभाग के अधिकारियों से मिलकर सहमति बनाने की जिम्मेवारी सौंपी थी। इस जिम्मेवारी को बेखुबी निभाने के लिए उन्होंने सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।
उन्होंने मीडिया को बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार इस बस्ती में रहने वाले परिवारों को 8 जनवरी 2018 तक दूसरी जगह पूर्नवास करना था परन्तु मुख्यमंत्री ने इन परिवारों की स्थिति को समझते हुए दिवाली से दो दिन पहले ही उपायुक्त करनाल डॉ0 आदित्य दहिया, हुडा व नगर निगम के अधिकारियों से बैठक करके निर्णय लिया कि इन परिवारों को सैक्टर 16 में 50 गज प्रति परिवार जगह दी जाएंगी। इस जगह के लिए एक परिवार को एक लाख रूपये आसान किस्तों पर देने होंगे। पहली किस्त 20 रूपये देने पर हरियाणा सरकार उस परिवार को 10 हजार रूपये की राशि अनुदान के रूप में देगी। जो परिवार एकमुश्त 1 लाख रूपये जमा करवाएंगा तो भारत सरकार व हरियाणा सरकार की स्कीम के अुनसार मकान बनाने के लिए 2 लाख रूपये का अनुदान दिया जाएगा यदि परिवार 100 किस्तों में एक लाख रूपये जमा करता है तो किस्त पूरी होने पर मकान बनाने का अनुदान दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस नई बस्ती के लोगों की सुविधा के  लिए सरकार द्वारा सामुदायिक केन्द्र भी बनाया जाएंगा। उन्होंने मीडिया को बताया कि प्लांटो का आवंटन ड्रा के आधार पर किया जाएगा और बाकी इस बस्ती में रहने वाले अन्य परिवारों के पुर्नवास के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा कार्यवाही की जा रही है। वाल्मिकी बस्ती के लोग मुख्यमंत्री के इस निर्णय से संतुष्ठ है।
समाजसेवी आजाद सिंह व वाल्मिकी सभा के प्रधान अमरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री की इस दूरगामी सोच से वाल्मिकी समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। वाल्मिकी समाज सदा मुख्यमंत्री का आभारी रहेगा। आजतक सभी पार्टियों के लोग वाल्मिकी बस्ती के लोगों से सिर्फ वायदे करते थे परन्तु मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इसे पूरा करके दिखाया है। इस मौके पर वाल्मिकी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और इस कार्य में सहयोग के लिए उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र का फूल-मालाओं के साथ पी0डब्ल्यू0डी0 विश्राम गृह मेें पहुंचकर स्वागत किया तथा खुशी में मिठाई बॉंटी। इस मौके पर संजय कुमार, रतनलाल, तेजिन्द्र बिडलान, जयभगवान, अमित कुमार, वाल्मिकी भवन सैक्टर – 9 के प्रधान रघुबीर सिंह गागट सहित समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।