राज्य में विपक्ष नाम की कोई चीज नही – सुरेश जोशी

0
140

कान्तापाल/ नैनीताल –  नैनीताल पहुचे प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने राज्य अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में भष्टाचार के सवाल पर बोलते हुए कहा राज्य सरकार की नियत साफ है अभी तक जितने भी घोटाले उजागर हुए है उमसे लिप्त भष्ट अधिकारी और नेताओ के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने काग्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा काग्रेंस की बाते हास्यापद है उनके कार्यकाल में हुए घोटालो को भूल कर आज घोटालो की बात कर रहे है। उन्होने कहा 10 साल सत्ता में रहने के बाद एक भी घोटाला उजागर नही कर पाई काग्रेंस घोटाला करो पीछे भागो की रणनीती अपना रही है सुरेश जोशी ने साफ किया है कि भष्टाचारियो पर कडी से कार्यवाही की जानी चाहिए भष्टाचारियो को किसी भी सूरत में बक्शा नही जाना चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने काग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा राज्य में विपक्ष नाम की कोई चीज नही रह गई है काग्रेस में आपस में ही तालमेल नही है। काग्रेंस पास अब न तो कोई मुद्दा रह गया है और न ही कोई नीति इसलिए काग्रेस के लोग अभी तक अपनी नीति साफ नही कर पाई है कि वो क्या करना चाह रहे है काग्रेंस जन अभी तक हार की टीस से उबर नही पाया है इसलिए जनता के हितो कि बात काग्रेंस अभी तक नही उठा पाई है। जनता के हितो पर राज्य सरकार कोई काम कर रही है उसमे भी काग्रेसियों द्वारा विरोध किया जा रहा है भाजपा जानना चाहती है विरोध के लिए विरोध करना कौन सी राजनीति है कागे्रसियों को बताना चाहिए l