रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ कैशलेस पॉलिसी में भेदभाव – ईश्वर सिंह

0
265

सुमित /पानीपत – रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा,  सर्व कर्मचारी संघ व् सीटीयू के साथ मिलकर  पुरे हरियाणा में जिला स्तर पर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों अनुसार यह धरना प्रदर्शन 7 दिशंबर तक चलेगा। 7 दिशंबर को अपनी मांगो को लेकर जिला स्तर पर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा  जाएगा अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

हरियाणा में ज्यों ज्यों सरकारकारो का कार्यकाल पूरा होने को आता हे लक्सर देखा गया है की कर्मचारी यूनियन अपनी अपनी मांगो को पूरा  करवाने को लेकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर देती है। लेकिन अब नई प्रथा आरम्भ हो चुकी हो चुकी जो कर्मचारी अपनी सर्विस पूरी कर चुके हैं और सरकार से अपने समय का पूरा बेनिफिट ले चुके है वो भी रिटायमेंट के बाद मिलने वाली सुविधाओं को लेकर आंदोलन का सहारा लेने लगे है इसी कड़ी में हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने हरियाणा में  जिला स्तर पर अपनी मांगो को लेकर चार दिसंबर से सात दिशंबर तक जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन की शुरुआत कर दी है। रिटायर्ड कर्मचारी के धरना प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व् सीटीयू जैसी यूनियन भी सहयोग कर रही है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के पानीपत धरना प्रदर्शन आज के अध्यक्ष ईश्वर ने बताया की रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ कैशलेस पॉलिसी में भेदभाव किया जा रहा है व्ही जिला प्रधान बलवान ने बताया की 29 मार्च को मुख्यमंत्री हरियाणा ने उनकी 14 सूत्री मांगो को माना था लेकिन अभी तक उन्हें  लागू नहीं किया और ना ही केशलेस की सुविधा कर्मचारी की मृत्यु से संबंधित बिमारी के इलावा किसी अन्य बिमारी के दौरान नहीं दे रही इस सभी मांगो को लेकर 7 दिसंबर तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर उसके बाद भी सरकार ने मांगे नहीं मानी तो फरवरी में सरकार के खिलाफ रिटायर्ड कर्मचारी बड़ी रैली करेंगे।