नन्दलाल / शाहजहाँपुर – यूपी के शाहजहाँपुर में लुटेरों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। इसी चलते आज बेखौफ बाइक सवार लुटेरों ने दिन दहाड़े एक और लूट की घटना को अंजाम दे दिया। यहां बाइक सवार बदमाशों ने बैंक में पैसा जमा करने जा रहे युवक से लाखों रुपये लूट लिए। जिसकी सूचना आनन फानन में युवक ने हंड्रेड डायल को दी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करते हुए बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है। घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के खिरनीबाग चौराहे के पास की है। जहां मोहित दीक्षित नाम का युवक अपने घर से पैदल ही बैंक में एक लाख चालीस हजार रुपए जमा करने जा रहे था। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया इस बीच मोहित ने अपनी जेब से हेडफोन निकाला उसी के साथ उसने पैंट की जेब से रुपए निकाल कर जैकेट में रखे, तभी बाइक सवारों ने दूसरा सवाल पूछने के बहाने आ कर उससे रुपए छीन कर भाग गए। मोहित ने शोर मचाया, चौराहे पर खड़े पुलिसवालों को अपने साथ हुई लूट के बारे में बताया। बदमाशों को भागता दिखाया, लेकिन पुलिस वालों ने उसको कोई भी तवज्जो नहीं दी। इसके बाद मोहित ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। तब इंस्पेक्टर डीसी शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे और मोहित से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस ने मोहित तहरीर पर मामला दर्ज आर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है।

























