नन्दलाल / शाहजहाँपुर – आज जनपद में शाहजहाँपुर मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया एवं कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया, पूर्व मंत्री स्वामी चिन्मयानंद और जनपद के नगर क्षेत्र से विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर नेता सुरेश कुमार खन्ना के विशेष आहवाहन पर आज मुख्यमंत्री ने शहीदो की नगरी में आगमन किया इस मौके पे सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया,इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमन्त्री ने जनपद को लगभग १५० करोड़ की योजनाओ से लाभंबित किया और नगर को उत्तम नगर बनाने के लिए हर संभव मदद का वादा किया , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर को होली गिफ्ट के तौर पर करीब डेढ़ अरब रुपए की योजनाएं दी हैं। इनमें सीवरेज योजना के लिए सबसे ज्यादा धन दिया गया है। उन्होंने शाहजहांपुर में नौ योजनाओं का शिलान्यास हनुमत धाम पर किया।
शाहजहांपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुमुक्ष महोत्सव में पहुंच गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने से पहले डीएस इंटर कालेज की नवीन बिल्डिंग, एसएस लॉ कालेज के नवीन भवन का लोकार्पण और एसएस कालेज के द्वितीय तल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर के हनुमत धाम पर आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्रय गृह का शिलान्यास किया। उन्होंने हनुमत धाम के सेतु का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए एक करोड़ की लागत के 50 ई रिक्शा भी दिए। शाहजहांपुर में योजना का उन्होंने शिलान्यास किया। बिसरात घाट की सीढ़ियों की मरम्मत और सुंदरीकरण के कार्य का भी शिलान्यास किया, इसके लिए तीस लाख रुपए दिए गए हैं। शहीद उद्यान के नवीनीकरण का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही पेयजल पुनर्र्गठन योजना फेज टू का शिलान्यास किया, इसके लिए 608.27 लाख रुपया दिया गया है नगर आगमन के बाद मुख्यमन्त्री जनपद के एक गाँव सिमरा वीरान भी गए जहाँ उन्होंने ३५० एकड़ में बने गोशाला का उद्घाटन किया , तथा सभी को गाय पालने का महत्व भी बताया, इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को कम से कम एक गाय रखने का अनुरोध भी किया l

























