Panipat – लॉकडाउन का पालन करना सबका दायित्व – पुलिस अधीक्षक

0
130

रिपोर्ट -प्रवीण भारद्वाज /पानीपत – लॉकडाउन के तहत जारी किये दिशा निर्देशों की अनुपालना करवाने मे पानीपत पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। लॉकडाउन के तहत जारी किये आदेशों की अवेहलना करने पर जिला पुलिस द्वारा अब तक 68 मुकदमे दर्ज कर 113 आरोपियों को गिरफतार किया जा चुका है। वही प्रभावी रूप से नाकाबन्दी व गश्त करते हुए 3608 वाहनों के चालान व 439 को इंम्पाउंड किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने बताया कि  कोरोना वायरंस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश मे 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। जिला मे लॉकडाउन की अनुपालना के लिए जिला पुलिस के तमाम अधिकारी व कर्मचारी 24 घटें मुस्तैदी के साथ इस महामारी के संक्रमण से लोगो को बचाने के लिए डयूटीयों पर तैनात है। इसलिए जनसाधारण का भी सामाजिक दायित्व बनता है की वह लॉकडाउन की अनुपालना करे। इस महामारी से बचने के लिए इसकी चैन को तोडना बहुत जरूरी है। जिसके लिए सोशल डिस्टेंस बनाकर रखे। अपने घर पर रहे, सुरक्षित रहे। अपनी नजदीकी दुकानों से ही दूध, राशन, फल, सब्जियां दवाईयां ईत्यादि जरूरत का सामान खरीदे। सामान खरीदते समय एक दूसरे से दूरी बनाकर खड़े हो। बेवजह घरो से बाहर ना निकले। लॉकडाउन को सफलता पूर्वक लागू करने मे पुलिस व जिला प्रशासन का सहयोग करें। अफवाहों से बचे। किसी के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण नजर आते है तो वह सहायता के लिए बगैर देर किये पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा जारी किये हैल्प लाइन नंबरों पर सूचना दे। कोविड-19 के संबध मे कोई जानकारी या शिकायत पुलिस प्रशासन को देनी है तो ई.मेल आईडी covid.pptpolice@gmail.com पर भी दे सकते है। कानून एंव व्यवस्था को बनाकर रखे, किसी भी युवक को कानून हाथ मे लेने की अनुमति  नही है। यह जिम्मेवारी जिला प्रशासन की है।

उन्होने बुधवार को एक बार फिर आमजन से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन के तहत जारी आदेशों की पालना करें। अपने घरों पर रहे, सुरक्षित रहें । इस बारे पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग आदेशों की उल्लंघना करते हुए बगैर कोई कारण के सड़को पर वाहन लेकर निकलते है। ऐसे लोगो के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाही अमल मे लाई जा रही है। ऐसे करते पाए जाने पर जिला पुलिस द्वारा अब तक 68 मुकदमे दर्ज कर 113 आरोपियों को गिरफतार किया जा चुका है। वही 3608 वाहनों के चालान व 439 को इंम्पाउंड किया जा चुका है। जिला मे एक इंटर स्टेट नाके सहित कुल 31 नाके लगाकर लॉकडाउन के नियमों की कड़ाई से पालना करवाई जा रही है।

उन्होने बताया कि बगैर जांचे कोई भी मैसेज सोशल मीडियां पर साझा ना करे। सोशल मीडिया पर जिला पुलिस की विशेष नजर है। सोशल मीडिया पर किसी तरह की गलत पोस्ट या फिर अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन की अनुपालना और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वर्दी के साथ-साथ सिविल कपड़ो में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। झूठी अफवाह फैलाने व सोशल मीडिया के जरिए गलत तरीके की पोस्ट, आडियों (फेक न्यूज) फैलाने वालों पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।