Nainital – तिब्बती शरणार्थी समुदाय ने जिला प्रशासन को दिया एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता

0
77

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन घोषित किया गया है ऐसे में हर कोई अपने अपने स्तर से असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है।
इसी क्रम में आज नैनीताल नगर में तिब्बती शरणार्थी समुदाय की ओर से जिला प्रशासन को एक लाख की आर्थिक सहायता के रूप में चेक एसडीएम विनोद कुमार को दिया दिया जिसमें उन्होंने बताया की प्रशासन अपने स्तर पर इन पैसों का इस्तेमाल कर जरूरतमंदों की समस्या को दूर करें। तिब्बती समुदाय के अध्यक्ष ने कहा आगे भी इस प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे।
इस दौरान सीओ सिटी विजय थापा, बिजय मेहता, चिरिंग तोलगिल, यशी तेन, तेनजिग जिग्मे, तुंदुप चिरिंग व सोनम नोर्जुग मौजूद थे।