रिपोर्ट –प्रवीण भारद्वाज /पानीपत – यमुना किनारे बसे नन्हेड़ा गांव की विवादित जमीन की 487 एकड़ गेंहू की फसल भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कम्बाइन से कटवाई गयी। इस जमीन को लेकर कई बार खूनी संघर्ष भी हो चुका है । गांव में कोई विवाद न हो इसके लिए दिन भर भारी पुलिस बल खेतों में तैनात रहा। सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजदूरों व् कम्बाइन संचालकों की कोरोना जाँच व् कम्बाइन व् ट्रेक्टरों को सेनेटाइज भी किया l
ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किसानों द्वारा फसल काटने का काम शुरू किया गया। इस दौरान कोई विवाद पैदा न हो इसको देखते हुए फसल के आस पास पुलिस ने भीड़ जमा नही होने दी।आपको बता दें ये जमीन गांव के कुछ परिवारों की थी जब पूरा गांव बसा परिवार के लोगो की संख्या बढी तो बंटवारा किया गया किसी के हिस्से में कम आयी तो किसी के ज्यादा । जिसको लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा है जिसके मुताबिक जब तक केस का फैसला न हो तब तक जैसे चकबंदी हुई है किसान उसी अनुसार मालिक रहेंगे । लेकिन फसल हर साल प्रशासन ओर पुलिस की मौजूदगी में काटी जाती है। रवि, बी डी पी ओ बापौली ने बताया प्रशासन की मौजूदगी में पहले दिन कम्बाइन से 100 एकड़ की फसल काटी गई। फसल कटाई का ये काम हर साल शांति पूर्वक कराना प्रशासन के लिए एक चुनौती भरा होता है।

























