रिपोर्ट -प्रवीण भारद्वाज /पानीपत -कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गए लाकडाउन की और अधिक सख्ताई से पालना कराने के लिए पानीपत पुलिस ड्रोन का सहारा ले रही है। बुधवार को भी उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालाय श्री सतीश कुमार वत्स जी ने ड्रोन के जरीये शहर का जायजा लिया और गलियों व मैन बाजार की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।
उप-पुलिस अधीक्षक मुख्याल श्री सतीश कुमार वत्स जी ने बताया की लॉकडाउन की अनुपालना कराने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा चौधरी जी के कुशल नेत्रत्व मे जिला पुलिस अभी तक पूर्णतय सफल रही है। उन्होने कहा की फिर भी कुछ लोगों की घरों के बाहर गलियों मे घूमने की शिकायत मिल रही थी। अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाही करने के लिए ड्रोन से नजर रखी जा रही है। पानीपत पुलिस की आमजन से अपील है कि लॉकडाउन के तहत जारी आदेशों की पालना करें। अपने घरों पर रहे, सुरक्षित रहे। अपनी नजदीकी दुकानों से ही दूध, राशन, फल, सब्जियां दवाईयां ईत्यादी जरूरत का सामान खरीदे। सामान खरीदते समय एक दूसरे से दूरी बनाकर खड़े हो। बेवजह घरो से बाहर ना निकले। लॉकडाउन को सफलता पूर्वक लागू करने मे पुलिस व जिला प्रशासन का सहयोग करें। कानून एंव व्यवस्था को बनाकर रखे, उल्लंघना करने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाही अमल मे लाई जाएगी।
उन्होने बताया कि अब तक 28 दिन के लॉकडाउन को सफल बानाने मे पुलिस कामयाब रही है। अब शहर की गलियों व बाजारों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की सहायता भी ली जा रही है।

























