रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – नैनीताल के गरमपानी क्षेत्र की कोसी नदी में डूबकर रामनगर के दो युवकों की मौत हो गई दोनों युवा अपने अन्य दोस्तों के साथ रामनगर से घूमने के लिए बेतालघाट के ओखलढुंगा पहुंचे थे इस दौरान युवा मौज-मस्ती के लिए क्षेत्र की नदी में उतर गए और नदी के भंवर में फसने से दोनों युवक डूब गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र से करीब आठ दोस्त बाइकों पर सवार होकर बेतालघाट के ओखलढुंगा क्षेत्र पहुंचे और सभी नदी के किनारे बैठ कर खाना खा रहे थे इसी दौरान सुमित कुमार और महेंद्र नेगी नदी में नहाने के लिए उतर गए जो नदी में आए भंवर में फंस गए जिसके बाद अन्य दोस्तों के द्वारा शोर मचाया और युवाओं की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवाओं को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी वहीं कुछ समय बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम के द्वारा नदी से एक युवक का तत्काल शव बरामद कर लिया जबकि दूसरे युवक का शव करीब 5 किलोमीटर दूर नदी से बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है l























