नैनीताल -खाई में वाहन गिरने से 7 की मौत

0
154

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल  – नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में सुबह पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से सात लोगों की मौत की आशंका है। जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वाहन में कितने लोग सवार थे इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। नैनीताल के ओखलकांडा में हुए जीप हादसे में 7 सवारियों की जान जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है।
नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीनाखान के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सुबह पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है। जिसमें  कई लोग सवार थे। इसकी सूचना थाना खनस्यूँ को दे दी गयी है। बताया जा रहा है कि आज सुबह एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल हैं ।
हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।