रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर उत्तराखंड आए हुए हैं । धोनी अपने पैतृक गांव जैंती ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे थे जहां पर उन्होंने गांव के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की थी। जिसके बाद वे नैनीताल आए। दोपहर जैसे ही सफेद रंग की ऑडी कार में सवार महेंद्र सिंह धोनी नैनीताल पहुंचे तो उनके प्रशंसकों का हुजूम उनकी गाड़ी के आगे पीछे चलने लगा। जिसके चलते सड़क में जाम लग गया l काफी देर तक जाम में फंसे रहने से धोनी के प्रशंसकों ने गाड़ी के बाहर से ही धोनी की फोटो खींचनी शुरू कर दी। काफी देर जाम में फंसे रहने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी गाड़ी को जाम से बाहर निकाला और वे अपने गंतव्य स्थान को रवाना हो गए। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी निजी दौरे चलते नैनीताल पहुंचे हैं और आज नैनीताल में ही प्रवास करेंगे l लेकिन धोनी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं l

























