नैनीताल -पर्यटक महिला से अभद्रता करने वाला वाहन चालक गिरफ्तार

0
246

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -112 सेवा के माध्यम से पुलिस ने पर्यटक महिला से अभद्रता करने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार किया है l 112 सेवा के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति  महिला पर्यटकों के साथ टैक्सी स्टैंड तल्लीताल के पास अभद्रता मारपीट कर रहा है l सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर गई तो उक्त व्यक्ति मौके से भाग गया पुलिस ने 151/107/116 सीआरपीसी के तहत शांति भंग और कोई अप्रिय घटना कारित करने से रोकने के लिए कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया और उसके वाहन को भी सीज किया गया।