रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – जम्मू कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए आतकवादियों से मुठभेड़ में नैनीताल का जवान शहीद हो गया है। संजय बिष्ट ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया l संजय बिष्ट नैनीताल के रति घाट स्थित हाली निवासी थे l शहीद संजय बिष्ट के पैतृक गांव में मातम पसरा है l लोग परिवार को सांत्वना देने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं l शहीद संजय बिष्ट के परिजनों को सूचना संजय के शहीद होने दी गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कश्मीर के राजौरी जिले में सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जैसे ही सेना उन आतंकियों के नजदीक पहुंची तो घात लगाए आतंकियों की ओर से सेना पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमे सेना के 2 कैप्टन रैंक के अफसर और एक जवान शहीद हो गए।
आपको बता दें कि संजय बिष्ट 2012 में सेना में भर्ती हुए थे और 15 दिन पहले वो गांव पहुंचे थे l ड्यूटी पर लौटने के बाद वो राजौरी जिले में तैनात थे लेकिन कल हुई आतंकी घटना में 2 कैप्टन के साथ 4 जवान शहीद हो गये। कल शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर हली पहुंचेगा। देश के दुश्मनों से हुई मुठभेड़ में संजय बिष्ट की शहादत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है l

























