नैनीताल -गहरी में गिरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 5 लोगों की मौत

0
193

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल– नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक बाघनी पुल के पास हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कोटाबाग ब्लाक के देवीपुरा सौड मोटर मार्ग में बाधनी पुल के पास पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार देर रात दिल्ली के पर्यटक कार से कोटाबाग को जा रहे थे तभी बाधनी पुल से पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आज दोपहर जब ग्रामीणों को कार खाई में गिरी देखी तो उन्होंने खाई में उतरकर देखा तो उन्हें खाई में 5 लोगों के शव दिखायी दिए जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची एसडीआरफ और स्थानीय पुलिस ने खाई से शवों को बाहर निकाल लिया गया है। वही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जमरानी खंड द्वारा सड़क से मलबा नहीं हटाया गया जिसके चलते हादसा हुआ है । कहां की अधिकारी को कई बार इसकी शिकायत की गई है लेकिन फिर भी सड़क मार्ग से मलबा नहीं हटाया गया जिसके चलते हादसा हुआ है ।