रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- नानकमत्ता सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में विशाल नगर कीर्तन आयोजित किया गया l नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी नगर कीर्तन में फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान किया गया l पालकी के आगे पंच प्यारे चल रहे थे ,पांच प्यारों के आगे श्रद्धालु फूलों की वर्षा करते हुए चल रहे थे l पालकी के पीछे स्त्री सत्संग की महिला शब्द कीर्तन कर चल रही थी l विशाल नगर कीर्तन धार्मिक डेरा कर सेवा के प्रमुख तरसेम सिंह ने स्वागत किया फल का प्रसाद वितरण किया गया l नगर कीर्तन का व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया l व्यापारियों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर चाय फल बूंदी का प्रसाद वितरण किया l नगर कीर्तन में रुद्रपुर से पहुंचा रंजीत अखाड़ा ने हर अंग्रेज करतब दिखाए l नगर के मुख्य चौराहे पर विशाल शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया l गुरुद्वारा साहिब को विद्युत लाइटों से सजाया गया और नानकमत्ता को दुल्हन की तरह सजाया गया l नगर कीर्तन धार्मिक डेरा कार सेवा से होते हुए सितारगंज मार्ग खटीमा मार्ग गुरुद्वारा मार्ग से होते हुए वापस गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचा l गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी पूरा नानकमत्ता नगर जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल से जयकारों से गुजायमान हो गया l गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संगत को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई भी दी l

























