नैनीताल – नैनीताल के बारह पत्थर घोड़ा स्टैंड में गुलदार का वीडियो वायरल

0
231

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल  – नैनीताल में गुलदारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है l  नैनीताल घोड़ा स्टैंड में रात के वक्त गुलदार चहलकदमी करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। नैनीताल के बारापत्थर स्थित घोड़ा स्टैंड में गुलदार मुख्य मार्ग में घूमता नजर आया। वीडियो में दिख रहा है कि गुलदार अरबिंदो आश्रम के जंगल से होते हुए घोड़ा स्टैंड से मुख्य मार्ग पर उतर गया। उसी दौरान सड़क में वाहन भी गुलदार के बगल से गुजरी जिससे सहमा हुआ वन्यजीव भी कुछ पल के लिए रुक गया। वहीं पास में खडे वाहन में मौजूद व्यक्ति ने गुलदार का वीडियो बना लिया। लगभग 1 मिनट के बने इस वीडियो में गुलदार मुख्य मार्ग से भी गुजरा और कुछ देर आगे जाने बाद वो नीचे जंगल की तरफ चला गया। गुलदार का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।