नैनीताल-नैनीझील पर मलबा डालने पर पालिका ने संस्था का किया चालान

0
306

रिपोर्ट – कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल की नैनीझील में सड़क का मलबा डालते वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका ने ठेकेदार का बीस हजार रुपये का चालान कर दिया है। पालिका ने उन्हें हिदायत दी है कि अगली बार इस अपराध के लिए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आपको बता दे कि नैनीताल की ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के समीप बरसातों के दौरान हुए भूस्खलन क्षेत्र में प्रशासन द्वारा इसके ट्रीटमेंट के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। ट्रीटमेंट कार्य के दौरान कुछ मजदूर ठंडी सड़क में पड़े मलबे को नैनीझील में फेंकते नजर आए। जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद ई.ओ.नगर पालिका ने झील में मलबा डालने के आरोप में कंपनी का ₹20,000/= का चालान कर दिया। कंपनी के देहरादून निवासी अनमोल चौधरी को एक सप्ताह में उक्त धनराशि जमा करने को कहा गया है और अदा नहीं करने पर विधिसंवत कार्यवाही की बात कही गई है।