नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ( से.नि) ने नयना देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

0
177

रिपोर्ट – कांता पाल /नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को नैनीताल स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और मां नैना देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रथम महिला  गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।