रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -माल रोड स्थित रोपवे पर आपदा की स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया जिसमें फंसे चार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया l बताते चले कि हर वर्ष सभी संबंधित विभागों द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से अभ्यासपूर्वक फंसे यात्रियों को निकाला जाता है l प्राकृतिक और मानव जनित आपदा से निपटने के लिए संबंधित विभागों की तैयारी परखने के लिए मॉक ड्रिल किया जाता है ताकि आपदा के समय सभी को सकुशल निकाला जा सके माल रोड स्थित पर रोपवे पर आज मॉक ड्रिल किया गया जिसमें एनडीआरएफ एसडीआरएफ पुलिस फायर होमगार्ड वन विभाग नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग जल संस्थान विद्युत विभाग लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल हुए इसके साथ ही आपदा के समय उपयोग में आने वाले उपकरणों का भी प्रयोग किया गया वहीं रोपवे के सुरक्षा प्रबंधन को भी परखा गया l यात्रा सीजन और पर्यटन सीजन के दौरान आपदा के समय संबंधित विभाग जानमाल की सुरक्षा के लिए किए गए उपाय को भी परखा जाता है l























